सरस्वती युवा मंच की बैठक
बोकारो| स्वामीसहजानंद सरस्वती सेवा समाज की बैठक महासचिव उमाशंकर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए महासचिव ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती के पूर्व संध्या पर स्वामी सहजानंद सरस्वती युवा सेवा समाज की ओर से 15 फरवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में अधिक से अधिक युवाओं को रक्तदान करने का आह्वान किया गया है। बैठक का संचालन भारतेन्दु ठाकुर और धन्यवाद ज्ञापन प्रमोद सिंह ने किया। माैके पर सुधीर कुमार सिंह, राकेश राय अादि मौजूद थे।