पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएवी में प्रतिभा सम्मान समारोह

डीएवी में प्रतिभा सम्मान समारोह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो| डीएवीपब्लिक स्कूल सेक्टर चार में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नृत्य, कला, संगीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 288 स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। इन्हें पुरुलिया के डा. गौतम कुमार केडिया ने चांदी के सिक्के देकर सम्मानित किया। स्कूल के प्राचार्य अरुण कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी सम्मानित स्टूडेंट्स को उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नृत्य, संगीत हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं।