बोकारो। सरकारी उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शिक्षकों का पांच दिवसीय सेवाकालीन आवासीय प्रशिक्षण सोमवार से प्रारंभ हो गया। चास के रामरुद्र +2 उच्च विद्यालय में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी धर्मदेव राय ने किया।
डीईओ ने कहा शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर शिक्षक बच्चों को बेहतर तरीके से पढ़ा सकते हैं। शिक्षक प्रशिक्षण का भरपूर लाभ उठाएं। शिक्षकों को आठ मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले के 40 शिक्षकों को गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषय का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पांच दिवसीय सेवाकालीन आवासीय प्रशिक्षण 13 फरवरी तक चलेगा। उद्घाटन के वक्त रामरुद्र +2 उच्च विद्यालय के प्राचार्य सहजानंद चाैबे, जिला शिक्षा पदाधिकारी के प्रधान लिपिक देवनंदन महतो आदि उपस्थित थे।
इन शिक्षकों को मिल रहा है प्रशिक्षण
इसमें अंग्रेजी विषय के लिए श्री महावीर जी उच्च विद्यालय बिजुलिया के प्रदीप कुमार साेरेंग, मार्डन उच्च विद्यालय गोमिया की सविता कुमारी, नेहरू उच्च विद्यालय स्वांग के परमजीत सिंह, +2उच्च विद्यालय कसमार के विजय नारायण पाठक, उच्च विद्यालय बांधडीह के शशिभूषण पांडेय, क्षेत्रनाद उच्च विद्यालय हरनाद के राजवल्लभ तांती, राजकीयकृत उच्च विद्यालय लकड़ाखंदा की सुशीला सिन्हा, भूषण उच्च विद्यालय नावाडीह के रघुनंदन राय, उच्च विद्यालय दुग्दा के शगुपता आफरीन, सर्वोदय उच्च विद्यालय पिण्ड्राजोरा के सुरेश प्रसाद आजाद, उच्च विद्यालय दांतू के वासुदेव कुमार, श्रमिक उच्च विद्यालय तुपकाडीह के शाईस्ता परवीन, रामरुद्र +2 उच्च विद्यालय चास के प्रेमा कुमारी, सुलोचना कुमारी, उच्च विद्यालय सतनपुर के मिथिलेश कुमार को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं विज्ञान विषय में उच्च विद्यालय टांडबालीडीह की सुषमा कुमारी, रामरुद्र +2 उच्च विद्यालय चास के हरेकृष्ण वागभट्ट, नेहरू उच्च विद्यालय स्वांग की नूतन कुमारी, उच्च विद्यालय बांधडीह के अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, उच्च विद्यालय दांतू की सरिता कुमारी, उच्च विद्यालय भंेडरा के बोमकेश अश, जनता उच्च विद्यालय पुण्डरू के एहतेशाम उज्जमां, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय चास की अमिता, आदिवासी उच्च विद्यालय छप्परगढ़ा के नंदकिशोर प्रसाद, एसएमजे उच्च विद्यालय बिजुलिया की गायत्री कुमारी, रामरुद्र +2उच्च विद्यालय चास की नीरज कुमारी, केजीबीभी चास की दीपाली कुमारी, जरीडीह की शशिवाला सिंह, गोमिया की अनिता आदि शामिल थीं।