पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्थिक नाकेबंदी पर विचार विमर्श

आर्थिक नाकेबंदी पर विचार विमर्श

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो|झारखंड विस्थापितसंघ के कार्यकर्ताओं की बैठक वकील महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन अमरलाल महतो ने किया। बैठक में विस्थापित संयुक्त परिवार द्वारा आहूत 17 मार्च से अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी की तैयारी पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बीएसएल से संबंधित सभी सामग्री को प्लांट के अंदर जाने दिया जाएगा और बाहर निकलने दिया जाएगा। विस्थापितों ने तय किया है कि प्रबंधन चतुर्थ श्रेणी में योग्यता के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया जल्द से जल्द चालू करे, नहीं तो आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। बैठक में विनोद कश्यप, अरूण कुमार महतो, अनिल कुमार महतो, खेलु महतो, कुलदीप महतो, विनोद महतो आदि शामिल थे।