मोर्चा ने िदया एक दिवसीय धरना
बोकारो। संपूर्णविस्थापित 64 मौजा 84 गांवों का बीएसएल द्वारा संपूर्ण विकास एवं विस्थापितों एवं बेरोजगारों की बहाली की मांग को लेकर झारखंड विस्थापित मुक्ति मोर्चा एवं स्थानीय रैयत संघ के तत्वावधान में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया। धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष मो. एहसान ने कहा कि विस्थापित बेरोजगार दर-दर की ठोकरें खाने को विवश हैं। यहां बीएसएल प्लांट रहने के बावजूद बेरोजगार पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चास नगर पालिका के अंदर पुरानी सिंगारी जोरिया, चिराचास स्थित जमीन के अवैध कब्जा है। यहां बिल्डरों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। इस मौके पर मुख्य रूप से सीमा देवी, संतोष टाइगर, राजू रजवार आदि शामिल थे।