पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाजिक पहलुओं पर ध्यान दें : अध्यक्ष

समाजिक पहलुओं पर ध्यान दें : अध्यक्ष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाजसे जुड़े पहलुओं पर ध्यान देना ही संस्थाओं की मकसद होनी चाहिए। यह कहना है जिला परिषद् के अध्यक्ष मिहिर कुमार सिंह का। वे कैंप दो स्थित इंडोर स्टेडियम में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से प्रायोजित सभी कार्यक्रमों को ऐसे ही संस्थानों द्वारा क्रियान्वयन किया जा सकता है। इससे पूर्व जिप सदस्य जवाहर लाल महथा ने कहा कि युवाओं द्वारा किए जा रहे यह कार्य काफी सराहनीय हैं। महथा ने कहा कि समय समय पर ऐसी संस्थाओं को प्रोत्साहित करते रहने से उनका मनोबल बढ़ता है। इस मौके पर युवा समन्वयक गोपाल चंद्र ओझा, अशोक कुमार लाल दास, नवजीवन सोसाईटी के अध्यक्ष विकास कुमार पाण्डेय, आसस के योगो पूर्ति, सहयोगिणी के गौतम सागर और विजय ठाकुर, उड़ान के शैलेश कुमार, सपोर्ट के बिनोद कुमार, जनशिक्षण संस्थान के भैया प्रीतम, रूपेश कुमार, राष्ट्रीय युवा वाहिनी के बिक्रम कुमार, मोहन लाल गोराई, गंगाधर नीतिश कुमार, कुणाल कुमार, विशाल कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।