- Hindi News
- गिरीडीह के सड़क लूट कांड का खुलासा, दो गिरफ्तार
गिरीडीह के सड़क लूट कांड का खुलासा, दो गिरफ्तार
भास्कर न्यूज|कथारा/जारंगडीह
गिरिडीहजिला डुमरी थाना क्षेत्र में हुए लगभग 21 लाख रुपए की समाग्री के सड़क लूट कांड का खुलासा बोकारो थर्मल डुमरी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से किया। साथ ही लूट के लाखों का फॉरच्यून रिफाईन तेल बरामद करते हुए चोरी गए ट्रक को चास थाना क्षेत्र के बंजाबी गैरज से जब्त कर लिया गया। इसके अलावा जारंगडीह से पुलिस ने लूट कांड में शामिल शंभू सिंह, भुवनेश्वर नायक, शंकर राम तथा दो अन्य चास निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही अन्य सामान की बरामदगी के लिए पुलिस अन्य ठिकानों पर पूछताछ के बाद दबिश दे रही है, ताकि लूटकांड में शामिल अपराधियों का नेटवर्क समाप्त किया जा सके। पुलिस इसे सड़क लुटेरों के खिलाफ बड़ी सफलता मान रही है एवं गिरफ्तारी के बाद बोकारो गिरीडीह में हो रहे लागातार लूटकांड का और भी खुलासा होने की संभावना व्यक्त कर रही है।
29 जनवरी की रात को दिया था घटना काे अंजाम
जानकारीके अनुसार उक्त ट्रक संख्या डब्लूबी 29ए -6356 बंगाल के हल्दिया से लगभग 21 लाख लागत के 1350 जार फॉरच्यून कंपनी का रिफाइन तेल लाद कर डुमरी होते हुए बिहार के गया जा रही थी। 29 जनवरी की रात्रि डुमरी थाना क्षेत्र कुलगो के समीप गुंजाडीह मुख्य सड़क पर पहले से घात लगाकर बैठे सड़क लुटेरों ने ट्रक चालक उप चालक को बंधक बना हथियार के बल पर ट्रक लूट लिए। ट्रक को बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह चर्च के समीप एक सीसीएल क्वार्टर संख्या आरएसके ए/1 के परिसर में बने अतिरिक्त मकान में छिपाकर रखा गया था। जिसकी भनक मिलते ही बोकारो थर्मल एवं डुमरी थाना की पुलिस संयुक्त टीम ने छापामारी की। जिसमें बोकारो थर्मल थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत, डुमरी थाना प्रभारी श्यामचंद्र सिंह सहित सअनि मो मक्की अहमद, इंद्रदेव राम आदि पुलिस बल के जवान शामिल थे। यह ट्रक एवं तेल भारत के चर्तित कंपनी अदानी की बताई जा रही है
डुमरी सड़क लूटकांड में शामिल जारंगडीह से तीन लोगों को बोकारो थर्मल पुलिस ने डुमरी पुलिस को सुपुर्द कर दिया। साथ ही बरामद किए गए तेल सहित अन्य समान को भी डुमरी पुलिस को सौंप दिया गया।
{ तेल लेकर गया जा रहा था ट्रक
{ घात लगाए अपराधियों ने दिया था अंजाम
सामन को ट्रक से उतरवाते पुलिस कर्मी।
जब्त ट्रक के साथ पुलिस अधिकारी।