रुपए चुराकर भागा युवक गिरफ्तार
श्यामजी आॅटो मोबाइल्स पेट्रोल पंप दुगदा स्टेशन रोड से एक बदमाश पंप के कार्यालय में रखे बैग से 11 हजार 400 सौ रुपए निकाल कर फरार हो गया। बाद में पंप के मजदूरों ने शक के आधार पर उक्त युवक को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रबिश कुमार यादव नामक उक्त युवक पंप में गया और पंप के कार्यालय से रुपए लेकर चंपत हो गया। उक्त युवक ने दुगदा गोलाई में जहानाबाद जाने के लिए एक बोलेरो गाड़ी ठीक किया। लेकिन वाहन चालक युवक को यह कह जहानाबाद नहीं गया कि तुम्हें अकेले वाहन नहीं देंगे। तब उक्त युवक बोकारो जाने की बात कह कर गाड़ी लेकर दुगदा गोलाई से चला। वाहन चालक द्वारा गाड़ी में तेल भरवाने के लिए श्याम जी पेट्रोल पंप गया, जहां पंप के कर्मचारियों ने उसे पहचान लिया और मारपीट करने लगा। उसके पास से 9100 रुपए भी बरामद किए गए। पंप के मालिक श्याम अग्रवाल ने घटना की सूचना दुगदा पुलिस को दी। पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में युवक ने अपने अपराध स्वीकार कर लिए हैं।