पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निषाद कल्याण समिति का चुनाव 15 को

निषाद कल्याण समिति का चुनाव 15 को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो| निषादकल्याण समिति की बैठक सेक्टर नौ स्थित कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता विश्वनाथ चौधरी और संचालन अनिल चौधरी ने किया। बैठक में समिति के चुनाव पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि निषादों के विकास के लिए समिति का चुनाव कराना जरूरी है। पिछले कई वर्षों से चुनाव नहीं होने के कारण कई समस्याएं सामने अा रही हैं। चुनाव से पहले सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। 15 फरवरी को निषाद भवन में नए पदाधिकारियों का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। चुनाव के लिए तैयारी समिति का गठन किया गया। इसमें रामप्रसाद चौधरी, रामेश्वर चौधरी, तपेश्वर चौधरी, योगेंद्र कुमार, मन्नीलाल चौधरी, अवध किशोर चौधरी, ललन कुमार आदि काे शामिल किया गया है।