पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काला झंडा दिखाएंगे विस्थापित

काला झंडा दिखाएंगे विस्थापित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विस्थापितयुवा क्रांति दल की बैठक कुंडौरी स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में हुई। इसकी अध्यक्षता सहदेव साव ने की तथा संचालन आशीष मंडल ने किया। बैठक में 7 फरवरी के त्रिपक्षीय वार्ता एवं बोकारो विधायक के निर्णय का विरोध किया गया। दल के अध्यक्ष ने कहा कि 76 युवकों का विज्ञापन प्रबंधन निकाले और तृतीय सूची में 101 युवकों को अप्रेंटिस करवाकर प्रबंधन नियोजन दे, तभी आॅयल रिटेंशन पाॅण्ड का काम शुरू होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 17 मार्च को सभी गेट जाम करने का निर्णय संयुक्त परिवार ने लिया है। उसकी तैयारी हो रही है। आगामी 11 फरवरी को सेल चेयरमेन के बोकारो आगमन पर संयुक्त परिवार काला झंडा दिखाएगा। मौके पर चाणक्य ठाकुर, वकील अग्रवाल, परमेश्वर महतो, टीडी मंडल, प्रहलाद महतो, तूफान मंडल, शहजाद, कौशर, कलाम, शशिधर, भुनेश्वर, प्रभास, मोहसीन, अजय, राजेश, प्रभात, कंचन, कैलाश, शिशिर, अमित, पंकज, अमन, अब्बास, हसन जहांगीर, निजाम, विरेंद्र, हसीम समेत विस्थापित मौजूद थे।

कुंडौरी में बैठक करते विस्थापित।