होगी आरपार की लड़ाई : समरेश
बोकारो| बिहारसरकार के कार्यकाल में किया गया सर्वे सेटलमेंट रद्द हो और झारखंड सरकार के कानून के तहत फिर से जमीन का सर्वे हो। यह कहना है पूर्व विधायक समरेश सिंह का। उन्होंने डीसी को पत्र लिखकर सर्वे सेटलमेंट रद्द करने के लिए सरकारी स्तर पर प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। सिंह ने कहा है कि चास बोकारो विकास समिति इस मामले के लेकर हाईकोर्ट गई थी, लेकिन किसानों को राहत नहीं मिली। अब जन आंदोलन ही रास्ता बचा है। सिंह ने कहा है कि इस सर्वे सेटलमेंट में 90 प्रतिशत त्रुटियां हैं। इसके सुधार के लिए अधिकारी और कर्मचारी स्तर पर भ्रष्टाचार को नंगा नाच देखने को मिल रहा है। उन्होंने डीसी से आग्रह किया है कि जनता की फरियाद से सरकार को अवगत कराते हुए इस सर्वे को रद्द कराने में पहल करें।