पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैयत संघ की बैठक

रैयत संघ की बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरमो| बोकारोविस्थापित रैयत संघ की बैठक बदरोटांड़ स्थित प्रधान कार्यालय में छोटू सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 7 फरवरी को विस्थापितों के साथ हुई त्रिपक्षीय वार्ता की निंदा की गई। सिंह ने कहा कि विस्थापितों की मांग नियोजन पुनर्वास है। ये हमारा अधिकार है, इससे कम हमें स्वीकार नहीं। उन्होंने कहा कि त्रिपक्षीय वार्ता में विस्थापितों को भरमाने का प्रयास किया गया है। जमीन की दलाली करने वाला जनप्रतिनिधि बनने के बाद प्रबंधन की दलाली कर रहा है। बैठक का संचालन लुकमान अंसारी ने किया। मौके पर मदन सिंह, सीताराम सिंह, डीजन सिंह, सुभाष सिंह, भगवान साहू, बाबुलाल मांझी, जगनारायण दास, सरजू आदि मौजूद थे।