बोकारो। माराफारीक्षेत्र में दो लोगों की पिटाई के बाद आक्रोशित लोगों ने माराफारी थाने का घेराव कर दिया। लोग मांग कर रहे थे कि मारपीट के दोषी पुलिस वाले माफी मांगें। ऐसा नहीं करने पर उन्हें निलंबित करने की भी मांग कर रहे थे। काफी मुश्किल से आक्रोशित लोगों को समझाया।