बरमसिया थाना प्रभारी निलंबित
बोकारो। बोकारोके पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बरमसिया थाना प्रभारी काे कर्तव्यहीनता और कार्य में कोताही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। इस संबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीते दिनों बरमसिया थाना क्षेत्र में चाेरी की घटनाएं हुई थी। इसे रोकने में वह नाकाम रहे थे। साथ ही आरोपियों को भी पकड़ने में इन्हें सफलता नहीं मिल पा रही थी।