पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विस्थापित संघर्ष मोर्चा ने जुलूस निकाला

विस्थापित संघर्ष मोर्चा ने जुलूस निकाला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेनुघाटबांध विस्थापित संघर्ष मोर्चा द्वारा तेनुघाट अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। मोर्चा द्वारा तेनुघाट बिरसा चौक से जुलूस निकाला गया जो अनुमंडल कार्यालय के समक्ष सभा में तब्दील हो गया। इससे पूर्व मोर्चा द्वारा कार्यालय दंडाधिकारी टुडू दिलीप को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि तेनुघाट के विस्थापित को 40-45 वर्षें के बाद भी न्यायोचित मांगों पर किसी भी तरह का कार्यवाही नहीं हुई। सिर्फ आश्वासन मिला। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी धरना के माध्यम से विस्थापितों ने 9 सूत्री मांग पत्र अनुमंडलाधिकारी को समर्पित किए हैं। परंतु अब तक कोई कदम नहीं अठाया गया। विस्थापित पलायान को मजबूर हैं। अगर 15 दिनों के अंदर हमारी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो विस्थापित आरपार की लड़ाई लड़ेंगें तथा तेनु-बोकारो नहर जाम करेंगे। इस मौके पर प्रदीप ठाकुर, छत्रधारी ठाकुर, उमाचरण रजवार, बहादुर नायाक, रुस्तम अंसारी, महेश प्रसाद गुप्ता, खेमलाल ठाकुर, लोधे मांझी, बिगन गोप, पंचानन महतो सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।