महिला समिति करेगी कन्या पूजन
बोकारो| वनवासीकल्याण केंद्र की महिला समिति की बैठक उपाध्यक्षा किरण गुप्ता के आवास में हुई। इसकी अध्यक्षता समिति की अध्यक्षा चंदा वर्णवाल ने की। इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि दो अक्टूबर को सेक्टर चार में 21 आदिवासी कन्याओं का पूजन किया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है। बैठक में रेणु प्रसाद, सुशीला यादव, अंजू कुमार, माया कुमार, लक्ष्मी प्रसाद, आभा भारतीय, विमला त्रिपाठी आदि उपस्थित थीं।