- Hindi News
- कपड़ा सुखानेवाली रस्सी से तेरह साल के बच्चे की मौत
कपड़ा सुखानेवाली रस्सी से तेरह साल के बच्चे की मौत
बोकारो | नगरके सेक्टर नौ सी, स्ट्रीट-29 के आवास संख्या-1140 में कपड़ा सुखाने के लिए बांधी गई रस्सी के गर्दन में लिपट जाने से एक तेरह साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे का नाम आशीष कुमार बताया जाता है। मृत बच्चे के पिता धनंजय शर्मा ने बताया कि रात में उनका बेटा आशीष अपनी बहन के साथ खेल रहा था। खेलने के क्रम में ही अचानक उसकी गर्दन में कपड़ा सुखानेवाली रस्सी फंस गई। तो बच्चे की मां शोर मचाया। इसके बाद बच्चे को बोकारो जेनरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया। शर्मा ने बताया कि रस्सी कमरे के अंदर बांधी गई थी। अचानक वह रस्सी चल रहे पंखे में जा लिपटी। इसके बाद वही रस्सी बच्चे के गर्दन में लिपट गई। जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चा गुरू गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल का छात्र था।