बोकारो। नगर में अपराधियों के पौ बारह हैं। पुलिस डाल डाल चल रही है तो अपराधी पात पात चल रहें हैं। शनिवार की रात सेक्टर बारह सी, आवास संख्या-3055 में असलहों से लैस डकैतों ने बीएसएल कर्मी एसपी सिंह के आवास में तांडव मचाया। यहां डकैतों ने इनकी पत्नी और नतिनी को बंधक बनाकर डेढ़ लाख से अधिक नगदी और जेवरात लेकर चलते बने।
पुलिस को सुबह घटना की जानकारी दी गई तो वह छानबीन में जुटी। मगर पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा। डकैतों की संख्या छह से अधिक बतायी जा रही है। आवास में केवल दो ही डकैत घुसे थे। बाकी नीचे अपने साथियों का इंतजार कर रहे थे। गृहस्वामी की प|ी शारदा देवी के मुताबिक डकैतों के हाथ में कटार थी। जबकि इनकी नतिनी किंजर कुमारी ने बताया कि डकैतों ने घर के अंदर आने के बाद घर के ही कपड़ों से अपने मुंह को बांध लिया था। नानी की गर्दन पर कटार सटा दी थी। इसके बाद आलमीरा की चाबी ले ली।
इसी पाइप के सहारे ऊपर चढ़े अपराधी।