जयंती पर होंगे कई कार्यक्रम
बोकारो| वनवासीकल्याण केंद्र की जिला इकाई की बैठक जिला उपाध्यक्ष गोपाल दूबे के आवास में हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष र|ेश्वर प्रसाद ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि बालासाहेब देशपांडेय की 100वीं जयंती पर जिले भर में कई कार्यक्रम किए जाएंगे। इसमें लगभग छह सौ कार्यकर्ता भाग लेंगे। निर्णय लिया गया कि 15 सितंबर को चंदनकियारी के मोदीडीह में 150 धोती, साड़ी और गमछा का वितरण किया जाएगा।