समस्याओं के समाधान की मांग
बोकारो| चासप्रखंड के पुंडरू गांव के ग्रामीणों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता शिवसाधन गोस्वामी ने की। बैठक में गांव की समस्याओं पर चर्चा करते हुए प्रशासन से उनके समाधान की मांग की गई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोड, पानी, बिजली, रोजगार, भ्रष्टाचार आदि पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रशासन अगर उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं देता है तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में त्रिलोचन सिंह चौधरी, प्रह्लाद कुमार, सत्यप्रकाश गोस्वामी, दिलीप कुमार झा, अजय कुमार दास, दिलीप कुमार राय, दिवाकर शिखर बाबू आदि उपस्थित थे।