पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पारा शिक्षक संघ की बैठक

पारा शिक्षक संघ की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो| पाराशिक्षक संघ बोकारो जिला कमेटी की बैठक सिटी पार्क में हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नारायण चंद्र महथा ने की। बैठक में महथा ने कहा कि सरकार की उपेक्षा के कारण पारा शिक्षक अब न्यायालय की शरण में जाने को विवश हैं। महथा ने कहा कि आज तक सरकार की ओर से नियुक्ति नियमावली में कोई संशोधन नहीं किया गया। नियुक्ति के नाम पर छलावा हो रहा है। पारा शिक्षकों को सरकार ठग रही है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड सरकार बिहार और उत्तरप्रदेश जैसी पारा शिक्षकों को सुविधा नहीं देती है, तो 19 सितंबर को न्यायालय में केस दर्ज किया जाएगा। बैठक में डेामन महतो, नारायण महतो, संजय पांडेय, मनीष जायसवाल, बाल गोविंद महतो, मो. सगीर, दिलीप महतो आदि उपस्थित थे।