पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जांच शिविर में लोगों ने लिया हिस्सा

जांच शिविर में लोगों ने लिया हिस्सा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिण्ड्राजोरा| दिल्लीपब्लिक स्कूल बोकारो के पूर्व छात्र संगठन एवं मुस्कान अस्पताल चास के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को राजकीय मध्य विद्यालय कुर्रा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुर्रा क्षेत्र के अलावा भण्डरो, बारपोखर, पुरानडीह, मुचियापारा, वीरटांड़ सहित अन्य गांवों के विभिन्न रोग से ग्रसित लोगों ने अपनी जांच करवाकर लाभ लिया। शिविर का उदघाटन डीपीएस की निदेशक सह प्राचार्या डा. हेमलता एस मोहन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन और स्वस्थ मन से ही शरीर क्षमतावान एवं उर्जावान रहता है। स्वस्थ शरीर के बिना हम कोई भी काम करने में असफल रहते हैं। शिविर में चर्म रोग, मोतियाबिन्द, हृदय रोग, शिशु रोग, डायबीटिज सहित मौसमी बुखार की जांच विषेशज्ञ चिकित्सकों ने की और फिर लोगों के बीच मुफ्त दवा वितरण किया गया। शिवर को सफल बनाने मे कुर्रा पंचायत के मुखिया युधिष्ठिर महतो, पंचायत समिति सदस्य अशोक कुमार महतो, जितेन्द्र कुमार सिन्हा, कुमार शैवाल, डा. प्रशांत, नाज परवीन, आदित्य आनन्द, गौरव मुरारका, अपूर्व मोहन, उत्तम केजरीवाल, बरुन केजरीवाल, कुमारी सेरेना, डा. मनोज श्रीवास्तव, डा. पंकज, डा. विनोद कुमार, डा. अनिता आदि का सराहनीय योगदान रहा।