चेन्नई एक्सप्रेस ने जीता टूर्नामेंट
बाेकारो|सूरज सोरेनके शानदार हैट्रिक की मदद से चेन्नई एक्सप्रेस फुटबाल क्लब ने बोकारो स्टील फुटबाल क्लब को, आसस क्लब ने स्पोर्ट्स क्लब को हराकर काेल्हान फुटबाल टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। रविवार को सेक्टर 12 स्थित बिरसाबासा के मैदान में खेले जा रहे इनामी राशि फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मैच में चेन्नई एक्सप्रेस फुटबाल क्लब 4-0 से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बना ली। चेन्नई एक्सप्रेस के लिए सूरज सोरेन शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच में तीन गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। जबकि प्रधान ने एक गोल किया। अन्य मैचों में एजीसीजी क्लब ने थ्री एक्स फुटबाल क्लब गुमला नगर को लखन सोरेन के विजयी गोल की मदद से 1-0 से, आसस फुटबाल क्लब जयपाल नगर ने दलमु विरूआ रमेश के शानदार गोल की मदद से स्पोर्टस क्लब स्टील टोला को 2-0 से परजित कर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। जबकि बीएफसी बाहागढ़ ने जयपाल स्पोर्टिंग हनुमान नगर को 1-0 से स्पोर्टिंग ब्वायज ने आमटोली लोहरदगा को 2-0 से हराकर अगले चक्र में जगह बना ली।