पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समय को नहीं, स्वयं को मैनेज करें बच्चे

समय को नहीं, स्वयं को मैनेज करें बच्चे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो|समय कोनहीं, समय के अनुसार स्वयं को मैनेज करने पर ही हम विकास की ऊंचाइयों को छू सकते हैं। उक्त बातें सीमा सिन्हा ने पूतजम सरस्वती विद्या मंदिर 3 सी में व्यक्तित्व विकास शिविर में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कही। सिन्हा ने कहा कि समय को हम मैनेज कर 24 घंटे की जगह उसे हम 26 या 22 घंटा नहीं कर सकते। सो हमें अपने आप को समय के अनुसार मैनेज करने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। बच्चों को चाहे वह जानवर हों या पेंड़ पौधे, परिवार हो या समाज सबके लिए बचपन से ही सकारात्मक सोच के साथ जिम्मेवारियां लेनी चाहिए। बच्चों के अन्दर मानव संसाधन के रुप में जिस व्यक्तित्व विकास होता है, समाज के लिए उसका सही दोहन होने पर ही समाज का विकास सम्भव है। अपने सभी कार्यों को समय से करते हुए राष्ट्र समाज हित में कार्यों का प्रतिपादन भी करना चाहिए।