पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोटरी ने मिड टाउन कपल्स को हराया

रोटरी ने मिड टाउन कपल्स को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मो.जावेद सोनू सेठ के शानदार खेल की मदद से रोटरी क्लब बोकारो ने रोटरी मिड टाउन कपल्स को 4-0 से हराकर मैत्री फुटबाल मैच जीत लिया। सेक्टर 1 स्थित संत जेवियर्स स्कूल के मैदान में रोटरी बोकारो रोटरी मिड टाउन के बीच दोस्ताना फुटबाल मैच खेला गया।

खेल के शुरूआती मिनट में ही मिले पेनाल्टी पर मो. जावेद ने गोल कर रोटरी बोकारो को बढ़त दिला दी। रोटरी मिड टाउन कपल्स के खिलाड़ियों ने बराबरी का गोल करने का पूरा प्रयास किया। मगर सफलता नहीं मिली। रोटरी बोकारो के लिए मो. जावेद तथा सोनू सेठ ने शानदार 2-2 गोल कर टीम की जीत में महत्पूर्ण भूमिका निभाई। रोटरी बोकारो के लिए मैच में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में सीओसी संजय तिवारी, प्रदीप, डा. राजदीप आदि शामिल थे। जबकि रोटरी मिड टाउन के अध्यक्ष शिव अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, राहुल आदि खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि फादर प्रदिप शैल, डीटीओ जयदीप तिग्गा, रोटरी बोकारो की अध्यक्षा चंद्रिमा रे, रोटरी मिड टाउन की अमिषा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, साक्षी आदि महिला रोटेरियन उपस्थित थी।

रस्सीखीच में महिलाओं ने दिखाया दम|रविवार कोआयोजित दोस्ताना फुटबाल मैच के अवसर पर रोटरी बोकारो और रोटरी मिड टाउन कपल्स की महिला सदस्यों के बीच रस्सी खींच प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता मंे महिला रोटेरियनों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतियोेगिता में रोटरी बोकारो की महिलाओं ने दम दिखाते हुए रोटरी मिड टाउन को 2-0 से हराकर जीत हासिल की।

रस्सी खींच प्रतियोगिता में हिस्सा लेती महिला रोटेरियन।