पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोकारो स्टील प्लांट बचाओ माेर्चा का गठन

बोकारो स्टील प्लांट बचाओ माेर्चा का गठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> सीएम और पीएम को त्राहिमाम पत्र लिखेगा मोर्चा

भास्करन्यूज|बोकारो

स्थानीयसिटी पार्क में बोकारो के प्रबुद्ध एवं जागरूक नागरिकों की बैठक में बोकारो स्टील प्लांट को उत्पन्न समस्याओं से निजात दिलाने के लिए बोकारो स्टील प्लांट बचाओ मोर्चा का गठन किया गया। राजेन्द्र महतो की अध्यक्षता में हुई बैठक में दर्जनों ट्रेड यूनियन, राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन, व्यवसायिक संगठन के जागरूक जिम्मेदार लोग उपस्थित थे। यहां वक्ताओं ने कहा कि झारखंड एवं बोकारो के गौरव बोकारो स्टील प्लांट में लौह अयस्क की कमी के कारण कारखाना बंद होने की कगार पर पहुंच गया है। अति संवेदनशील विषय पर विचार-विमर्श के उपरांत तय किया गया कि इसे बचाने की जिम्मेदारी यहां के तमाम लोगों की है। इसलिए आगे बढ़कर मोर्चा संभालने हेतु बाेकारो स्टील प्लांट बचाओ मोर्चा का गठन किया गया। इसमें बारह सदस्यीय संयोजक मंडली का गठन किया गया। जिसमें राजेन्द्र महतो, साधु शरण गोप, इंदल सिंह राही, एस के वर्मा, कृष्णा राय, विजय कुमार, सहदेव साव, एस एच खान, त्रिलोकी सिंह, विपिन कुमार, हाबूलाल गोरांई, ओम प्रकाश गुप्ता शामिल हैं। संयोजक मंडली ने निर्णय लिया कि सेल के अध्यक्ष बोकारो रहेंं हैं तो उनसे मिलकर इस गंभीर विषय की पूर्ण जानकारी लेकर हर प्रकार का सहयोग करेंगे। ताकि प्लांट में लौह अयस्क की कमी हो सके। इस संवेदनशील विषय पर राज्य एवं केन्द्र सरकार को भी बोकारो की जनता की चिन्ता परेशानी से अवगत कराने का कार्य मोर्चा करेगा। वहीं निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री झारखंड और प्रधानमंत्री को त्राहिमाम पत्र भेज कर बीएसएल को तत्काल लौह अयस्क देने की मांग की जाएगी। इस मौके पर मुख्य रूप से विनोद कुमार, एन मिश्रा, भैया आर एन ओझा, डी के त्रिवेदी, डी एन पंडित, मनोज चौधरी, प्रशांत कुमार, मनोरंजन, शिव शंकर राय, मंजित सिंह आदि हैं।