पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस की बूथ स्तरीय बैठक

कांग्रेस की बूथ स्तरीय बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुग्दा| कांग्रेसपार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक दुग्दा स्थित कोल वाशरीज वर्कर्स यूनियन कार्यालय में हुई। यहां बोकारो जिला चुनाव प्रभारी सह पर्यवेक्षक तारानंद सदा उपस्थित थे। इसकी अध्यक्षता कृष्णा सिंह ने की। यहां सदा ने कहा कि कोल उद्योग, बैंकों का राष्ट्रीयकरण कांग्रेस पार्टी की देन है। साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिनियम, मनरेगा सहित कई जनहित में चल रही योजनाएं यूपीए सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सरकार एवं पार्टी की नीतियों को आम जन तक पहुंचाने का काम करें। मौके पर गोखुल महतो, अर्जुन रजक, संतन सिंह, संतोष सिंह, विनय सिंह, भुपेश कुमार, संजय कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, भोला चौहान, हराधन दास, अंगद केवट, चंदन सिंह आदि लोग उपस्थित थे।