अतिक्रमणकारियों पर हुई कार्रवाई
बोकारो थर्मल| डीवीसीप्रबंधन द्वारा बार बार मना करने के बावजूद मुख्य सड़क के किनारे बाजार लगाकर सब्जी बेचने वालों के खिलाफ बोकारो थर्मल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी सब्जी बिक्रेताओं को खदेड़ दिया। समझाने के बावजूद जब सब्जी बिक्रेता नहीं माने तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और सभी को मुख्य सड़क से हटा दिया। डीवीसी के उप महाप्रबंधक एस के श्रीवास्तव सहित सिविल के अधीक्षण अभियंता लाल बाबू शर्मा सहित अन्य डीवीसी के अधिकारियों ने भी घूम घूम कर सभी फल एवं सब्जी बिक्रेताओं को मुख्य सड़क को अतिकर्मण करने डीवीसी द्वारा बनाये गए सब्जी बाजार में दूकान लगाने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी लोग नहीं माने अंततः इसकी शिकायत डीवीसी द्वारा पुलिस के मदद से कार्रवाई की गई।