फुटबाॅल टूर्नामेंट का समापन
बोेकारो थर्मल| बोकारोथर्मल स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में लक्ष्मण मेमोरियल फुटबाॅल टूर्नामेंट का फाईनल मैच फाईब स्टार क्लब स्वांग पिपराडीह क्लब के बीच खेला गया। जिसमें स्वांग क्लब ने पेनाल्टी शूट के जरिए 3-1 से विजय होकर शिल्ड पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को 12 हजार एवं उपविजेता को 8 हजार रुपए नकद इनाम दिया गया। मैन आॅफ मैच का पुरस्कार कृष्णा विश्वकर्मा को सिरीज का खिताब श्याम टुड्डू को दिया गया। यहां मुख्य अतिथि सांसद रवींद्र कुमार पांडेय आजसू नेता राजेश विश्वकर्मा, राजद नेता ताकेश्वर महतो, मुखिया विनोद विश्वकर्मा, भाजपा नेता श्रवण सिंह, विश्वनाथ यादव, राउफ ने पुरस्कार बांटा। मौके पर लालमोहन तुरी, पिंटू सिंह, भोला कुमार, उदघोषक हरपाल सिंह, रेफरी आर नैयर, टोकन कुमार, सरयु महतो, श्यनाथ तुरी, बासुदेव महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।