पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साहब! ससुराल वाले ही बढ़ा रहे पति पत्नी के बीच दूरी

साहब! ससुराल वाले ही बढ़ा रहे पति-पत्नी के बीच दूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो। कसमार थाना निवासी बबीता देवी ने कहा है कि उसके ससुराल वाले ही पति अंगद से उसकी दूरियां बढ़ाते जा रहे हैं। जिसकी वजह से पति पत्नी आज तक आमने सामने नहीं हो सके हैं। बबीता ने कहा कि भसुर की नियत उसके प्रति खराब है। जिसकी वजह से उसके सुसराल वाले जानबुझकर उसे परेशान करने की नियत से गलत आरोप लगा रहे हैं।
कहा कि उसके पति तो उसे रखना चाहते है पर ससुराल वाले उसे पागल करार कर जानबुझकर सेंटर में आने ही नहीं दे रहे हैं। अब ऐसे में वह अपने दो छोटे छोटे बच्चों को लेकर कहां जाए। इस मामले में उसके पति को नोटिस निर्गत कर सेंटर में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
यह मामला फैमिली काउंसेलिंग सेंटर सिटी थाना में सेंटर की कोषाध्यक्ष प्रेमा टमकोरिया की अध्यक्षता में हुई रविवारीय बैठक में आया। आज की इस बैठक में अंजली प्रसाद, आनंदजी, कौशल्या, अफरोज राणा, शकील अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

झुमरी तिलैया की आसमी ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप : कोडरमा जिला के झुमरी तिलैया थाना निवासी अासमी खातून ने सेंटर में उपस्थित होकर बताया कि उसके पति मुंबई में रहते हैं। जहां पर वह भी उसके साथ रहा करती थी। पर कुछ ही दिनों बाद उसके पति और सास उसके साथ मारपीट कर दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। एक अन्य मामले में बेरमो थाना निवासी कौशल्या देवी ने सेंटर में उपस्थित होकर बताया कि उसके पति राजेश दास उसे लेने नहीं रहे हैं।