पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टाईलाइन फीडर में 18 घंटे तक ब्लैक आउट

टाईलाइन फीडर में 18 घंटे तक ब्लैक आउट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीवीसीसे चास टाईलाइन में 18 घंटे ब्लैक आउट रहने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं रहने के कारण चास शहर के कई इलाकों के अलावा बियाडा हाउसिंग कालोनी, लोहांचल, बारी को आपरेटिव, रितुडीह, सिवनडीह सहित सभी क्षेत्र में सुबह साढ़े नौ बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। जिसकी वजह से इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को रात भर जाग कर गुजारना पड़ा, वहीं सुबह में लोगों को पेयजल समस्या का भी सामना करना पड़ा। लगातार तीन दिन रात में तो 8 घंटे बिजली काटी ही जाती थी। दाेपहर में भी 8 घंटे तक बिजली काट दी जाती थी। जिसकी वजह से 16 घंटे तक बिजली गुल ही रहती थी।

कई उद्योगों में उत्पादन हुए प्रभावित

चास टाईलाइन में बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण सबसे ज्यादा परेशान बालीडीह औद्योगिक क्षेत्र में रहने वाले जेएसईबी के उपभोक्ता रहे। उद्यमियों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। रात को साढ़े 10 बजे से सुबह साढ़ नौ बजे तक बिजली नहीं रहने की वजह से उद्योगों में उत्पादन प्रभावित हुअा। क्योंकि दिन में बिजली का लोड ज्यादा होने के कारण इन उद्यमियों द्वारा लाचारी में अपना उद्योग रात में ही चलाना पड़ता है। पर रात में बिजली नहीं रहने कारण वह उत्पादन भी ठप हो जाता है।

इन सबस्टेशन में बिजली आपूर्ति रही ठप

बालीडीहबिजली सबस्टेशन, जैनासबस्टेशन, नारायणपुर सबस्टेशन तथा सतनपुर सबस्टेशन के अलावा चास शहरी के कुछ इलाके और डुमरजोर फीडर में बिजली आपूर्ति ठप रही।

फेंकाफेंकी के बीच पिस रहे उपभोक्ता

जहांएक तरफ जेएसईबी के अधिकारी बिजली बाधित होने का कारण डीवीसी के ऊपर थोपते हैं, वहीं डीवीसी के अधिकारी जेएसईबी को दिए गए बिजली के रिकॉर्ड दिखते हुए बताते हैं कि 18 से 22 घंटे बिजली हमेशा दी जाती है। कभी कभार ही ज्यादा खराबी आने के कारण 10 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहती है। इसमें उपभोक्ता पिस रहें हैं।

लोकलशटडाउन कम करने का दिया गया निर्देश

धनबादमंडल के महाप्रबंधक ने बताया कि डीवीसी तो शट डाउन करता ही है। पर लोकल स्तर पर भी शटडाउन कर दिया जाता है। जिसकी वजह से ऐसी नौबत आयी है। जिम्मेवार पदाधिकारी को आज रविवार को ही फटकार लगाकर लोकल शटडाउन को कम करने का निर्देश दे दिए है।-धनेश्वर झा,महाप्रबंधक,धनबाद मंडल।

सब स्टेशन की फाइल फोटो।