कार्यक्रम को सफल बनाएं
बोकारो | झारखंडराज्य सरकारी मोटरयान चालक संघ 15 सितंबर से न्यूनतम पारिश्रमिक भुगतान की मांग को ले काला-बिल्ला लगाएंगे। इसकी सफलता के लिए संघ के कार्यकर्ताओं ने राममंदिर में बैठक की। यहां महासंघ के जिला मंत्री मनोरंजन कुमार निराला ने चालकों को आश्वस्त किया कि उनका आंदोलन वाजिब मांगों को लेकर है। राज्य सरकार के श्रम विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अंतर्गत चालकों को जिला प्रशासन द्वारा न्यूनतम मजदूरी का भुगतान नहीं किया जाना अन्याय है।