निषाद बुद्धिजीवी मंच का विलय
बोकारो | सेक्टरनौ स्थित निषाद भवन में निषाद परिवार की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता निषाद बुद्धिजीवी मंच के महामंत्री विजय चौधरी ने किया। यहां प्रस्ताव पास कर निषाद बुद्धिजीवी मंच का विलय निषाद कल्याण समिति में कर दिया गया। मंच के दो तिहाई पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह प्रस्ताव पास किया गया। अब सभी निषाद कल्याण समिति के लिए कार्य करेंगे। इसके बाद यहां पौधारोपण कार्यक्रम भी किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से ललन कुमार, विश्वनाथ चौधरी, धर्मेन्द्र प्रसाद, तपेश्वर प्रसाद, योगेन्द्र कुमार, राजाराम चौधरी, राजेश, राजेन्द्र, संजय, विजय, राजू, प्रकाश, सूरज, नारायण, मुद्रिका, परशुराम चौधरी आदि उपस्थित थे।