दो अज्ञात शव बरामद किए गए
दो अज्ञात शव बरामद किए गए
बोकारो| चासथाना पुलिस ने चास मेन रोड स्थित खूबसूरत नामक दुकान के समीप से सोमवार की सुबह लगभग 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। वहीं चास मु. थाना पुलिस ने पुपुनकी साइड स्थित क्रेशर तालाब से 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि बरामद शव तीन-चार दिनों पूर्व से ही तालाब में पड़ा हुआ प्रतीत होता है। इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
महिलाकी तालाब में डूबकर मौत
चासथाना क्षेत्र के शिवपुरी कालोनी निवासी 74 वर्षीया महिला सरस्वती देवी की मौत सोलागीडीह तालाब में डूबने से हो गई। बताया जाता है कि महिला जिउतिया नहाने के लिए तालाब गई थी। जहां सीढ़ी में पांव फिसलने की वजह से वह पानी में डूब गई जिससे उसकी मौत हो गई।
इलाजके दौरान मौत
बीतीरात चंदनकियारी रोड पर पड़े एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने लाकर नीलम नर्सिंग होम में ईलाज के लिए भर्ती करवाया था। जिसकी मौत इलाज के दौरान हो गई। उक्त व्यक्ति का नाम रुस्तम आलम था। जो कि बिहार के नवादा का रहनेवाला है।