प्रतियोगिता में सविमं 3 सी द्वितीय
धनबादजिला के सिन्नीडीह में आयोजित दो दिवसीय वैदिक गणित प्रांतीय प्रतियोगिता में पूज्य तपस्वी जगजीवन जी महाराज सरस्वती विद्या मंदिर 3 सी के राहुल कुमार गोराई, रोहित कुमार दास तथा अभिजीत कुमार ने गणित आचार्य अजय कुमार के निर्देशन में झारखंड प्रांत में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रांतीय योजनानुसार इस प्रतियोगिता में प्रांत के 8 विभागों के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किए हुए छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार विजेता मधुपुर में 4 अक्टूबर 2014 से हाेने वाले क्षेत्रिय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस संबंध में विद्यालय के अध्यक्ष विश्वमोहन बख्शी एवं सचिव सुरेन्द्र उपाध्याय ने संयुक्त रुप से कहा कि छात्र-छात्राएं निश्चित ही होनहार हैं। आगे की सफलता के लिए इन्हें योजना बनाकर कार्य करना चाहिए।