- Hindi News
- मतदाता जागरूकता के लिए की जाएगी प्रतियोगिता
मतदाता जागरूकता के लिए की जाएगी प्रतियोगिता
सोमवारको जिला शिक्षा पदाधिकारी राजीव लोचन ने विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक की। यहां उन्होंने राज्य निर्वाचन के दिशा-निर्देशों के तहत बोकारो के विभिन्न कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता कराने को कहा। साथ ही प्रतियोगिता आयोजित कर उत्कृष्ट प्रविष्टियों को 20 सितंबर तक प्राप्त कराने काे कहा। तत्पश्चात् इसका चयन जिला स्तर पर किया जाएगा। राज्य निर्वाचन के दिशा-निर्देशों के तहत बोकारो जिले के कॉलेज विद्यार्थियों जिनकी उम्र 18-23 वर्ष के बीच है, विभिन्न प्रतियोगिता कराई जाएगी। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य वैसे विद्यार्थियों के बीच मतदान हेतु जागरूकता बढ़ाना है। जो पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रतियोगिता में निबंध, स्वीप सजेशन कांटेस्ट, इलेक्शन क्विज, स्वीप पोएट्री कांटेस्ट, मैक्सिमम इलेक्ट्रक रोल एक्टीविटी शामिल है। प्रतियोगिता चार चरणों में संपादित होगी। सबसे पहले कॉलेज लेवल पर प्रतियोगिता संपन्न कराई जाएगी। तत्पश्चात इनमें से सबसे उत्कृष्ट का चयन उपायुक्त जिला स्तर पर करेंगे। फिर चयनित उत्कृष्ट लेखों को राज्य स्तर पर सीईओ के द्वारा चयनित की जाने वाली कमेटी को भेजा जाएगा। चौथे और अंतिम चरण में राज्य की सबसे उत्कृष्ट प्रविष्टियों को कैबिनेट (इलेक्शन)द्वारा कैश प्राइज तथा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। विजेता विद्यार्थियों के कॉलेज को भी राज्य स्तर से ट्राफी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में कॉलेज के कैंपस एंबेसडर को भी भागीदार बनाया जाएगा। जिन्होंने मतदाता निबंध एवं मतदाता प्रतिशत बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इसकी जिम्मेदारी उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को सौंपी है। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजीव लोचन सहित जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार और कॉलेज के प्राचार्य उपस्थित थे।
राहतकोष में 10 हजार
जम्मू-कश्मीरमें बाढ़ पीडितों के लिए जिला प्रशासन के बाढ़ राहत कोष में इंडस्ट्रीयल संघ सिक्योरिटी सर्विसेस ने सोमवार को 10 हजार रुपए का चेक जमा किया। उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने कहा कि ऐसे सभी लोगों को आगे आना चाहिए। ताकि बाढ़ पीडितों को अधिक से अधिक राशि भेजी जा सके। बाढ़ राहत कोष में कृष्ण कुमार साह प्रोपराइटर ने चेक जमा किया।
बैठक करते डीईओ।