पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गरगा पुल पर काम शुरू

गरगा पुल पर काम शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिकभास्कर में सोमवार को खबर छपने के साथ गरगा पुल निर्माण का कार्य शुरू हो गया। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन माह पुल निर्माण कार्य बाधित था। संवेदक और विभागीय अधिकारियों की खींचातानी के कारण काम बाधित था। जुलाई में तीसरे स्लैब और अगस्त में चौथे स्लैब की ढलाई होनी थी। लेकिन नहीं हो रही थी। इस संबंध में दैनिक भास्कर ने सोमवार को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। सोमवार से गरगा पुल में ढलाई का काम शुरू हो गया। ढलाई के दौरान एनएच के कई अधिकारी और एचएससीएल के कई अधिकारी मौजूद थे।

गरगा पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूर।