पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देश के विकास में अभियंताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है : सिंह

देश के विकास में अभियंताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है : सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रके विकास में अभियंताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अभियंता धरती पर शिल्पकार हैं। इनके योगदान के बिना विकास की बात बेमानी होगी। यह बातें बोकारो इस्पात के पूर्व ईडी पीएण्डए सह अभियंता एसोसिएशन के बोकारो चैप्टर के पूर्व अध्यक्ष एमजी सिंह ने सेक्टर पांच स्थित अभियंता भवन में आयोजित अभियंता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि देश में विकास की गति को तेज करने के लिए अभियंता लगातार प्रयास करते रहे हैं।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर एचएससीएल के पूर्व सीएमडी बीके सिंह ने अभियंताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्राप्त की गई शिक्षा को अभियंता अपने कार्य में अपनाएं। सकारात्मक सोच एवं इनोवेटिव आइडिया के साथ देश के विकास में लग जाएं। देश को तरक्की की ओर ले जाने में अभियंता अपने जी जान से लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अपने कार्य क्षेत्र में दक्षता एवं अनुभव से किसी भी समस्या को अभियंता दूर कर सकते हैं। इससे पहले इस मौके पर एचएससीएल के पूर्व ईडी रामाधार झा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए देश की तरक्की में अभियंताओं के योगदान पर विस्तारपूर्वक से प्रकाश डाला।

मना विश्वसरैया का जन्म दिवस

सोमवारको सेक्टर 5 स्थित अभियंता भवन में भारत र| एम विश्वशरैया का जन्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि एमजी सिंह अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर विश्वशरैया की 153वां जन्म दिवस तथा 43 वां अभियंता दिवस पर सीपी सहाय, बीपी सिंह, एआर सिन्हा, डीपी झा आदि अभियंताओं ने पुष्प अर्पित कर भारत र| विश्वशरैया को याद किया। कार्यक्रम का संचालन त्रिलोकी नाथ टंडन ने किया। इस अवसर पर अरूणेश कुमार, राजश्री, सुखदेव प्रसाद आदि उपस्थित थे।

याद किए गए विश्वेश्वरैया

अभियंता दिवस का उद्‌घाटन करते मुख्य अतिथि उपस्थित अभियंता।

दीप प्रज्वलित करते मुख्य अतिथि अन्य।