पार्क में हाजियों का इस्तकबाल
बोकारो | चासनगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जमील अख्तर की अगुवाई में सिटी पार्क स्थित मजार पर हाजियों का जोरदार इस्तकबाल किया गया। साथ ही बोकारो, झारखंड सहित पूरे देश की खुशहाली, अमन चैन कायम रखने की दुआ की गई। हज में जाने वाले हाजियों में हाजी शाहमोहम्मद, हाजी फिरोज सत्तार अंसारी, हाजी समाउन अंसारी, हाजी मिसवाउद्दीन अंसारी, हाजी नेजाम साह, हाजी मो.मुबारक, हाजी मो.उस्मान अली आदि शामिल हैं। इनका इस्तकबाल करनेवालों में मजार शरीफ के खादीम एनायतूम हक साह, मेराज साह, नबी हुसैन, मुश्ताक अंसारी, मो. जमील, गुलाम मुस्तफा, मो.गुलाम, सिकंदर छोटू आदि शामिल थे।