काला बिल्ला लगा किया परिचालन
बोकारो | झारखंडराज्य सरकारी मोटरयान चालक संघ जिला शाखा बोकारो के तमाम सदस्यों ने न्यूनतम मजदूरी को लागू करने में जिला प्रशासन के उपेक्षापूर्ण रवैया के खिलाफ काला बिल्ला लगाकर वाहनों का परिचालन किया। जिले के सभी दैनिक, अनुबंधित बाह्य स्रोत के तहत जिला प्रशासन को प्राप्त वाहन पर अपनी सेवा दे रहे चालकों ने काला बिल्ला लगाकर एकजुटता का परिचय दिया। संघ के सचिव राम प्रवेश सिंह ने अपने साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी साथी अपनी वाजिब मांग के लिए आंदोलनरत हैं। इस महंगाई के दौर में हमें राज्य सरकार से अधिसूचित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान आदेश नहीं दिया जा रहा है।