पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीति से उद्योगों पर खतरा : कुमार

नीति से उद्योगों पर खतरा : कुमार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वदेशीजागरण मंच की आपात बैठक जिला संयोजक कुमार संजय की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ढुलमुल नीति की वजह से उद्योगों पर खतरा मंडरा रहा है। राज्य सरकार की नीति की वजह से ही लीज के नवीकरण का मामला अधर में लटका हुआ है। जिससे सेल के कई स्टील प्लांट के उत्पादन प्रभावित होनेवाले हैं। झारखंड स्थित खदानों से दुर्गापुर, वर्णपुर, भिलाई सहित कई स्टील प्लांटों में भी लौह अयस्क चूना पत्थर आदि जाता है जिससे राज्य के राजस्व में इन खदानों उद्योगों की भी प्रमुख सहभागिता रहती है। खदानों के खनन रुकने से दैनिक वेतनभोगी ठेका कर्मी के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।