गैर राजनीतिक संगठन बनाएंगे
पेटरवार | प्रखंडअन्तर्गत चांदो ग्राम के सामुदायिक भवन में विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की बैठक जनक प्रसाद भगत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें समाज में व्याप्त विभिन्न समस्याओं पर गहन विचार- विमर्श किया गया। इसके उपरांत जन संघर्ष करने के लिए एक गैर राजनीतिक संगठन का बनाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि बेरमो और बोकारो स्टील में रोजगार के काफी स्रोत संभावनाएं हैं। इसके बावजूद गांवों में भारी बेरोजगारी व्याप्त है। बेरोजगार विवश होकर पलायन कर रहें हैं। जहां इन्हे मानसिक शारीरिक प्रताड़ना सहन करनी पड़ रही है। मौके पर काशीनाथ केवट, गुलजार गौरांई, करमचंद हांसदा, रामलाल सिंह, विमल बेसरा, राजेश कुमार गुप्ता, मोती मुर्मू, विशेश्वर नायक, कुलदीप सिंह, अशोक नायक, सुखदेव टुडु, लालबिहारी हेम्ब्रम, धनेश्वर सिंह, नारायण सिंह, जलधर घटवार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।