अंधुआ ने जीता फुटबाल का खिताब
बोकारो थर्मल। नावाडीहप्रखंड के नारायणपुर अंतर्गत कुजूबेड़ा मैदान में अनुज बाल क्लब द्वारा आयोजित सखीचंद मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में अंधुआ ने सीसुआ टीम को 1-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। यहां मुख्य अतिथि मुखिया बसंत राय, विशिष्ट अतिथि सुलतान अंसारी ने विजेता उपविजेता टीमों को कप देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में लड़कियों का प्रर्दशनी मैच पिलपिलो बनाम गोडगोडवा के बीच हुआ। एक अन्य मैच मे बिरसा स्टेडियम कुम्भीयाबेडा में 5वां जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच एसएस क्लब बडकाडीह बनाम कर्पूरी उच्च विद्यालय कंजकिरो के बीच हुअा।