पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कथारा ओपी को भवन और सशस्त्र बल देंगे : एसपी

कथारा ओपी को भवन और सशस्त्र बल देंगे : एसपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारोके पुलिस कप्तान जीतेन्द्र सिंह ने कथारा ओपी थाना का निरीक्षण किया। यहां कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक कौशलेन्द्र कुमार मिश्र से नक्सलियों द्वारा आहूत बंदी के असर के संबंध में बातचीत की। यहां पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा कि पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर इस बंदी के असर का मुआयना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र मे अमन और शांति का माहौल है। माइनिंग क्षेत्र में कार्य पूर्व की भांति चल रहे हैं। सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। कथारा ओपी के संदर्भ में कहा कि इस थाना को नया भवन दिया जाएगा। इसके लिए महाप्रबंधक श्री मिश्र से जमीन उपलब्ध कराने की बात कही।

एक प्रश्न के जवाब में एसपी ने कहा कि ओपी थाना में सशस्त्र बल के पदस्थापना के लिए हालात का मूल्यांकन कर उपयोगिता के आधार पर प्रयास किया जाएगा। अवैध उत्खनन और कोयला चोरी के संबंध में कहा कि काफी हद तक इसपर अंकुश लगा है। आगे प्रयास जारी है। इसके लिए सीसीएल के अधिकारियों से बातचीत भी हुई है। कुछ लोग जीवन यापन के लिए जान जोखिम में डालकर अवैध उत्खनन करते हैं। उनमें जागरूकता लाने का प्रयास करने होंगे। मौके पर बीटीपीएस के प्रभारी लक्ष्मी सिंह, ओपी के प्रभारी ललनराम, कथारा क्षेत्र के सुरक्षा पदाधिकारी मेजर मनीश कुमार आदि उपस्थित थे।

बंद का रहा असर

बोकारोथर्मल। माओवादियोंद्वारा आहूत बंदी का बोकारो थर्मल में व्यापक असर रहा। यहां डीवीसी प्लांट में कोयला छाई ट्रांसपोर्टिंग नहीं हुआ। वहीं सीसीएल गोविंदपुर कोलियरी में कोयला का डिस्पैच पूरी तरह बंद रहा। डीवीसी बाजार की दुकानें बंद रही। बोकारो एसपी जितेंद्र कुमार सिंह बंद को लेकर नावाडीह प्रखंड के ऊपर घाट, बोकारो थर्मल क्षेत्र का दौरा किया।

विशेष दस्ते ने चलाया सर्च अभियान

गांधीनगर।एमसीसीबंदी को लेकर बोकारो एसपी के निर्देश पर पुलिस के विशेष दस्ता ने खासमहल पिलपिलो मोड़ से उपरघाट तक जंगल के चप्पे-चप्पे सर्च अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार एवं चार पहिया वाहनों पर विशेष निगाह रखी गई। अभियान की शुरूआत पिलपीलो जंगल से किया गया। यहां कडरूखुंटा, कुंभियाबेडा, कंजकिरो आदि जंगल क्षेत्रों को सर्च करते हुए पुलिस दस्ता बीटीपीएस के रास्ते लौटी। विशेष दस्ते में बेरमो थाना, बोकारो थर्मल थाना, नावाडीह थाना के पदाधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद थे। वहीं एमसीसी