चकमा दे गया मुकेश महतो
बोकारो थर्मल। बोकारोथर्मल नावाडीह थाना पुलिस ने सोमवार को ऊपरघाट के विभिन्न गांवों में संयुक्त छापामारी अभियान चलाया, लेकिन पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। इस दौरान पुलिस ने डुमरी विधायक जगरनाथ महतो के अनुज गणेश महतो के हत्या आरोपी मुकेश महतो के निवास स्थान जुडामना में भी छापामारी की, परंतु आरोपी भाग निकला।