वर्क टू रूल सफल बनाने का आह्वान
बेरमो-गांधीनगर। खासमहलपरियोजना एवं बोकारो कोलियरी में वर्क टू रूल को लेकर पांचों ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। अध्यक्षता दिलीप मरीक संचालन विजय कुमार भेई ने किया। सभा को श्यामल सरकार, गजेंद्र सिंह, सुजीत घोष, सतीष चंद्रा, वीरेंद्र सिंह, सूर्यनाथ सिंह, संजू रवानी, उधम सिंह, श्याम नारायण सतनामी, एस कुमार, जयनाथ तांती, लालचंद महतो, ललित राम, एनुल आदि ने संबोधित किया। एक अन्य समाचार के अनुसार ढोरी एरिया में भी जगह जगह पीट मीटिंग की गई।