सड़क हादसे में वाहन हुआ क्षतिग्रस्त
जैनामोड़ | सोमवारको बहादुरपुर कलाली बांध के पास मोड़ में दो वाहनों में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार दांतू के कीर्ति चन्द्र नायक की बोलेरो (जेएच 09 यू 4091) दांतू से बोकारो छात्राओं को स्नातक की परीक्षा दिलाने जा रही थी। तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे बहादुरपुर के कलाली बांध के पास मोड़ में विपरीत दिशा से रही मारुति स्विफ्ट डिजायर (डब्ल्यू बी 44 सी 8777) ने एक दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में बोलेरो में भीषण टक्कर मार दी। जिसमें दोनों ही वाहनों में सवार लोग बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल जरीडीह थाने को सूचना दी। जरीडीह पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों ही वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। दूसरी तरफ, घटना की जानकारी पाते ही दांतू के भाजपा नेता लक्ष्मण कु नायक अन्य ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पहुंचकर सभी छात्राओं को दूसरे वाहन में परीक्षा के लिए बोकारो भेजने की व्यवस्था की।