बोकारो के छात्रों का सराहनीय प्रदर्शन
सरस्वतीशिशु विद्या मंदिर, सिन्नीडीह, धनबाद में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता में बोकारो के सरस्वती विद्यामंदिर 2 के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस विभाग स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न सरस्वती शिशु विद्या मंदिरों के बच्चों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में चयनित 452 भैया-बहनों ने अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। जबकि शिशु वर्ग में 15 विद्यालयों के 45 भैया-बहनों ने भाग लिया। शिशु वर्ग में स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 2 बोकारो के भैया चन्द्रमणि, आशुतोष एवं शशिकांत ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। ये तीनों प्रतिभागी आगामी क्षेत्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जो नवम्बर में मधुपुर में आयोजित की जाएगी। आचार्य विनय कुमार सिंह एवं महिला आचार्य अनीता जी के मार्गदर्शन में बच्चों ने शानदार सफलता प्राप्त की। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. शैलेश मिश्र ने पूरे विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों को शुभकामना देते हुए क्षेत्रीय प्रतियोगिता में सफल होने का आशीर्वाद दिया।
आचार्य के साथ विजेता छात्र।