पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब झोलाछाप डाक्टरों पर होगी एफआईआर

अब झोलाछाप डाक्टरों पर होगी एफआईआर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबझोलाछाप चिकित्सकों को किसी मरीज का इलाज करते पकड़े जाने पर उनके खिलाफ एफआईआर किया जाएगा। यह फरमान जारी करते हुए मानवाधिकार आयोग के निदेशक पीके बंसल ने सिविल सर्जन को पत्र भेजकर ऐसे चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। इस पत्र के प्राप्त होने के बाद से ही जिला के झोला छाप चिकित्सकों में हड़कंप है। इस पत्र में आयोग के निदेशक ने एक हफ्ते में ही झोलाछाप चिकित्सकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ एफआईआर का आदेश दिया है।

होतीथी यह परेशानी

झोलाछापचिकित्सकों द्वारा बगैर जानकारी के ही स्लम एरिया और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों का गलत इलाज कर उनसे मनमाने ढंग से राशि वसूलने की शिकायतें विभाग को मिलती थी। कुछ झोलाछाप चिकित्सकों द्वारा मरीजों को गलत ढंग से ब्लड या स्लाइन चढ़ा कर मरीज की नस ही पंक्चर कर दी जाती थी। बाद में उसे अस्पताल में रेफर कर दिया जाता जहां मरीज के पहुंचने के पहले ही मौत हो जाती थी।

कमेटीगठित की गई

झोलाछापचिकित्सकों की इस कारस्तानी की शिकायत को देखते हुए मानवाधिकार आयोग के निर्देश के आलोक में सीएस के नेतृत्व में एक कमेटी गठित की गई है। कमेटी में सीएस, एसीएमओ, टीबी पदाधिकारी के अलावा अन्य तीन सदस्यों को रखा गया है। यह टीम शीघ्र ही जिले के सभी प्रखंड का भ्रमण कर मरीजों का इलाज करने वाले सरकारी, गैर सरकारी चिकित्सकों की गहराई से जांच करेंगे।

कमेटी एक सप्ताह में जांच प्रारंभ करेगी: सीएस

सिविलसर्जन ने बताया कि कमेटी एक सप्ताह के अंदर ही जांच का कार्य प्रारंभ करेगी। नियमों की धज्जियां उड़ाकर लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसे चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज करेगी।- डाएसबीपी सिंह, सिविलसर्जन, बोकारो

झोलाछापचिकित्सकों का सर्वे कराया जाएगा: निदेशक प्रमुख

झोलाछापचिकित्सकों का सबसे पहले सभी प्रखंड के प्रभारियों से सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के बाद वैसे चिकित्सकों के प्रमाण पत्र की जांच होगी। प्रमाण पत्र जांच का अधिकार जिला स्तर पर बनी हुई कमेटी करेगी। एलोपैथिक, आयुष तथा होमियोपैथ के जो चिकित्सक मापदंड को पूरा करते हैं। उन चिकित्सकों को छोड़ जो मापदंड को पूरा नहीं करते हैं, और अपने आप को चिकित्सक घोषित किए हुए हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।- डासुमंत मिश्रा, निदेशकप्रमुख, रांची