महिलाओं ने सुनी व्रत की कथा
बोकारो | नगरमें आज जीवित्पुत्रिका व्रत की धूम रही। महिलाओं ने अपनी अपनी संतानों के दीर्घायु होने के लिए निर्जला व्रत रखा। शाम के वक्त महिलाएं सेक्टर एक स्थित श्रीराममंदिर में जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुनी। इसके बाद मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की। संतानों की दीर्घायु और उनके निरोग रहने की कामना की।